उत्तराखण्ड

सरकार 1 जुलाई से ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करने जा रही है स्कूलों को खोलने में अभी कोई फैसला नही

जुलाई से छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल भले न खुलें, लेकिन सरकार ऑनलाइन पढ़ाई की शुरुआत करने जा रही है। स्कूल खुलने के लिए हालत सामान्य होने तक शिक्षक ऑनलाइन पढ़ाई कराएंगे। इस संबंध में शासन से जल्द दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

प्रदेश में करीब साढ़े सोलह हजार सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राएं तीन महीने से पढ़ाई से दूर हैं। कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप तेजी से फैलने के कारण सरकार ने छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन पढ़ाई का बंदोबस्त भी नहीं किया। अब कोरोना की तीसरी लहर का अंदेशा भी जताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  *बागेश्वर सड़क दुर्घटनाओं को लेकर प्रशासन सख्त*

ऐसे में छात्र-छात्राओं के लिए स्कूलों के दरवाजे अब भी खुलने नहीं जा रहे हैं। हालांकि यह भी तय किया जा चुका है कि 30 जून तक घोषित ग्रीष्मकालीन अवकाश को आगे बढ़ाया नहीं जाएगा।शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डे का कहना है कि एक जुलाई से ऑनलाइन पढ़ाई प्रारंभ की जाएगी। इससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई को हो रहे नुकसान को कम किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  जिला पंचायत पिथौरागढ़ की सामान्य बोर्ड की बैठक दिनांक 08 जुलाई को

शिक्षकों को स्कूलों में बुलाया जा सकता है। ऑनलाइन पढ़ाई का लाभ सरकारी स्कूलों के ज्यादा बच्चों को मिले, इसके प्रयास किए जा रहे हैं। इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री के साथ भी वार्ता होगी। इस बारे में विभाग जल्द दिशा-निर्देश जारी करेगा।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top