पिथौरागढ़

एस0ओ0जी0 एवं थाना जाजरदेवल पुलिस ने 2.53 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार नशा मुक्त देवभूमि उत्तराखण्ड” के मिशन को साकार करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़, नरेन्द्र पन्त एवं क्षेत्राधिकारी डीडीहाट/ धारचूला,परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद क्षेत्रान्तर्गत चरस, स्मैक व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों के विरुद्ध की जा रही कड़ी वैधानिक कार्यवाही के क्रम में दिनांक- 16.09.2023 को थानाध्यक्ष जाजरदेवल, प्रकाश चन्द्र पाण्डेय एवं उ0नि0 हेम चन्द्र तिवारी, प्रभारी एस0ओ0जी0 के नेतृत्व में एस0ओ0जी0 एवं थाना जाजरदेवल पुलिस टीम द्वारा सिलौली गाँव तिराहे से आगे रई रोड पर चैकिंग के दौरान अभियुक्त निर्मल सिंह धामी पुत्र देव सिंह धामी, निवासी- शिव विहार कॉलोनी, धारचूला रोड रई जनपद पिथौरागढ़ उम्र- 22 वर्ष को 2.53 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना जाजरदेवल में धारा- 8/21 NDPS ACT के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त से नशे के सौदागरों के सम्बन्ध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पुलिस टीम में उ0नि0 मीनाक्षी मनराल, हेड का0 पंकज भण्डारी सहित एस0ओ0जी0 टीम मेंहेड का0 अशोक बुदियाल,का0 आनन्द सिंह खनका शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास योजना (एमएसएसवीवाई) से जल्द ही सीमांत गांवों की संवरेगी तस्वीर

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top