पिथौरागढ़

थाना झूलाघाट पुलिस ने स्कूल से पंखे चोरी करने वाले एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार ,चोरी किये गये पंखे भी किये बरामद


पिथौरागढ़ – पुलिस मीडिया सैल से मिली जानकारी के अनुसार थाना झूलाघाट में वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर FIR no. 6/2021, धारा- 380/411/457 IPC, पंजीकृत किया गया था, जिस पर पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ सुखबीर सिंह के आदेशानुसार थानाध्यक्ष झूलाघाट तारा सिंह राणा द्वारा उ0नि0 संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी थी।

दिनाक 26-06-2021को सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य द्वारा स्कूल का निरीक्षण किया गया तो स्कूल से पूर्व में चोरी कम्प्यूटर के अलावा स्कूल से चार कमरों के ताले तोड़कर 04 पंखे भी चोरी होने का प्रार्थना पत्र दिया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद पिथौरागढ़ पुलिस ने शान्ति व्यवस्था भंग करने पर 01 व्यक्ति को किया गिरफ्तार तथा मिशन मर्यादा/ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 117 लोगों के विरूद्ध की कार्यवाही

पूर्व से चल रही जांच के आधार पर टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुये अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र गोविंद राम निवासी झूलाघाट, उम्र- 34 वर्ष को दिनाँक- 26.06.2021 को चोरी किये गये 04 पंखों के साथ आमबाड़ी झूलाघाट,से गिरफ्तार किया गया, जिसे न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी अस्पताल में चिकित्सक व स्टाफ से मारपीट, गाली गलौच कर सरकारी कार्य में बाधा डालने पर थाना थल पुलिस ने दो व्यक्तियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर किया गिरफ्तार

गिरफ्तारी टीम में शामिल तारा सिंह राणा थानाध्यक्ष झूलाघाट, उ0नि0 संजय कुमार थाना झूलाघाट,कानि0 अनिल मर्तोलिया,कानि0 अशोक बुदियाल, कानि0 मनमोहन भण्डारी, कानि0 पंकज कुमार मौजूद रहे।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top