पिथौरागढ़

शराब पीकर वाहन चलाने व लड़ाई-झगड़ा कर शान्ति व्यवस्था भंग करने पर पिथौरागढ़ पुलिस ने कुल 02 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, जनपद क्षेत्रान्तर्गत सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से शराब पीकर वाहन चलाने, नाबालिग द्वारा वाहन चलाने व बिना नम्बर प्लेट/दोषपूर्ण नम्बर प्लेट /खतरनाक तरीके से वाहन चलाने तथा शराब पीकर उत्पात मचाने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष चैकिंग अभियान के तहत दिनांक- 28.03.2023 को थानाध्यक्ष गंगोलीहाट मंगल सिंह द्वारा चैकिंग के दौरान वाहन चालक, बसन्त सिंह कार्की पुत्र दान सिंह कार्की, निवासी- ग्राम हनेरा थाना गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़ को शराब के नशे में वाहन चलाने पर गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया। 

इसी क्रम में ए0एस0आई0 अर्जुन राणा, थाना झूलाघाट द्वारा चैकिंग के दौरान गोकुल चन्द्र पुत्र भवानी दत्त, निवासी- ग्राम दोबांस थाना झूलाघाट जिला पिथौरागढ़ को एक बुजुर्ग व्यक्ति से लड़ाई झगड़ा कर शान्ति व्यवस्था भंग करने पर धारा- 107/116/151 CrPC के तहत गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा होटल ढाबों/ सार्वजनिक स्थलों में बैठकर शराब पीने/ हुड़दंग करने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 111 लोगों के विरूद्ध चालान की कार्यवाही की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  अभिनव कुमार सिंह ने सीबीएसई बोर्ड में हाई स्कूल परीक्षा में 487 अंक प्राप्त कर किया माँ बाप का नाम रोशन

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top