पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ 1.236 किलों यारसा गंबू के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, अवैध तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जनपद पुलिस द्वारा जनपद की सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखते हुए लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

जिसके तहत दिनांक 31.08.2023 को क्षेत्राधिकारी धारचुला परवेज अली के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौलजीबी संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर गौरी पुल पर चैकिंग के दौरान एक मोटर साईकिल नम्बर UK04P 5134 को रोककर चैक किया जिसमें दो लोगों क्रमशः कल्याण पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी बूंदी तहसील धारचुला पिथौरागढ़ उम्र 50 वर्ष तथा कमल सिंह डडाल पुत्र हसि डडाल निवासी दुहू 2 हिकिला जिला दार्चुला उम्र 43 वर्ष को क्रमशः 594 ग्राम व 622 ग्राम (कुल 1.236 कि0ग्रा0) अवैध यारशा गम्बू (कीड़ा जड़ी) के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने एक व्यक्ति के कब्जे से बरामद 26,73,160 लाख की अवैध धनराशि को किया जब्त, अग्रिम कार्यवाही हेतु आयकर विभाग को किया सूचित

उक्त दोनों अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली जौलजीबी में धारा 26/41/42 वन अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । उक्त मोटर साईकिल को भी सीज किया गया । अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । 

यह भी पढ़ें 👉  फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट पिथौरागढ़ ने त्वरित कार्यवाही कर, ठेकेदार से मजदूरों को उनकी मेहनत का पैंसा दिलाया वापस

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौलजीबी संजीव कुमार, हे0 का0 अशोक कुमार, का0 चालक महेश सिंह, वन विभाग टीम वन दरोगा तेज सिंह, वन वीच अधिकारी अशोक पाल, वन उपज जाँच चौकी श्रमिक बहादुर सिंह धामी शामिल रही।

To Top