पिथौरागढ़

गुलदार का हमला, आधी रात को गोठ में हमला कर 15 बकरियों को बनाया निवाला।  बकरियों को बचाने की कोशिश कर रहे व्यक्ति पर भी किया हमला

पिथौरागढ़ : घाट क्षेत्र के डाकूड़ा गाँव में एक गोठ पर बाघ के हमले की घटना सामने आई है। इस हमले में 15 बकरियों और एक गाय की मौत हो गई है।  घटना कल देर रात की है। डाकूड़ा गाँव के निवासी नर सिंह के बताया कि कल दिन में गुलदार ने  घर के पास चुगान कर रह गाय पर हमला किया। इस हमले में गाय की मौत हो गई। वही देर रात  करीब दो से ढाई बजे के बीच गुलदार ने  घाट बैंड पर स्तिथ मकान के गोठ में पंद्रह बकरियों को अपना निवाला बना लिया। इस घटना में उनको  बहुत नुकसान हुआ है। 

नर सिंह ने बताया कि इस दौरान बकरियों को बचाने का प्रयास कर रहे एक व्यक्ति पर भी जानलेवा हमला किया गया है। रात करीब तीन बजे जब बकरियों के चिल्लाने की आवाज आई तो उनको देखने के लिए गए व्यक्ति पर भी गुलदार ने हमला किया। जिसमें वो बाल बल बच गया।

यह भी पढ़ें 👉  साइबर सैल एवं फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट पिथौरागढ़ ने त्वरित कार्यवाही करते हुए ठगी का शिकार हुए 02 शिकायतकर्ताओं को चैक के माध्यम से 1,70,000/- रुपये की धनराशि कराई वापस

इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।  नर सिंह का कहना है कि ये बकरियां उनके आजीविका का साधन थीं और इस हमले से उन्हें बहुत नुकसान हुआ है। उन्होंने वन विभाग और प्रशासन से मांग की है कि वे इस क्षेत्र में जानवरों के हमले को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।

यह भी पढ़ें 👉  एस0ओ0जी0, चौकी घाट पुलिस/SST ने संयुक्त कार्यवाही के दौरान 05.80 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

स्थानीय प्रशासन और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है। वही वन विभाग ने स्थानीय लोगों से अपील की जाती है कि वे अपने पशुओं को सुरक्षित रखें और जंगल के आसपास जाने से बचें।

इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है और वे वन विभाग और प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि वे इस क्षेत्र में जानवरों के हमले को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। 

यह भी पढ़ें 👉  अभियुक्तों के कब्जे से कुल 240.9 ग्राम चरस हुई बरामद, तस्करी में प्रयुक्त बाईक भी की सीज

निवर्तमान जिप उपाध्यक्ष कोमल मेहता ने  वन विभाग से मांग की की प्रभावित परिवार को वन विभाग में मानको के अनुसार  मुवावजा दिया जाय। वही क्षेत्र में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ा जाय जिससे पीड़ित परिवार को राहत मिल सके साथ ही इलाके के लोगो को ख़ौफ के साये में जीवन व्यापन  से राहत मिल सके।

To Top