पिथौरागढ़

जनपद में आज जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा एवं जिलाधिकारी आंनद स्वरूप ने हरेला पर्व का किया शुभारंभ

पिथौरागढ़–  जिले में हरेला पर्व को हरेला सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। जिसका शुभारंभ गुरुवार को विकास भवन में अध्यक्ष जिला पंचायत दीपिका बोहरा एवं जिलाधिकारी आनन्द स्वरूप द्वारा संयुक्त रूप से करते हुए जिले के सभी जिला पंचायत सदस्यों को एक-एक पौध वितरित किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी सदस्यों से अपील की, कि वह अपने क्षेत्रान्तर्गत अन्य लोगों को भी पौधारोपण हेतु प्रेरित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि इस हरेला सप्ताह में विभिन्न क्षेत्रों में बृहद पौधारोपण व अन्य कार्यक्रम कराए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें 👉  निवेश के नाम पर 4,42,500/- रू की धोखाधड़ी करने वाली फर्जी कम्पनी की 01 महिला सहित कुल 02 अभियुक्तों को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने FFU व साइबर सैल की मदद से देहरादून से किया गिरफ्तार

   इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अनुराधा पाल,उपाध्यक्ष जिला पंचायत कोमल मेहता समेत विभिन्न सदस्य जिला पंचायत व अधिकारी उपस्थित रहे

जिलाधिकारी आनन्द स्वरूप पिथौरागढ़
To Top