पिथौरागढ़

अभियुक्त के कब्जे से कुल 3 किलो 661 ग्राम चरस हुई बरामद

पिथौरागढ़: वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त (ड्रग फ्री) बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे “ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान को सार्थक करने के प्रयास पिथौरागढ़ पुलिस का नशा तस्करों को दबोचने का सिलसिला लगातार जारी है।

लगातार बढ़ रही नशे की प्रवृति पर अंकुश लगाने हेतु एस0पी0 पिथौरागढ़, रेखा यादव ने शख्त रूख अपनाते हुए, जनपद पुलिस को सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। जिस क्रम में एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) व कोतवाली धारचुला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। 

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ साइबर सैल व फाइनैनशियल फ्रॉड यूनिट ने रिकवर कराए 71 लाख की धनराशि

घटना का संक्षिप्त विवरण- सी0ओ0 पिथौरागढ़, परवेज अली के पर्यवेक्षण में विगत दिवस प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचुला विजेन्द्र शाह व प्रभारी एसओजी मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस व एसओजी टीम द्वारा गुप्त सूचना पर धारचुला आर्मी स्कूल से देवल पुलिया के पास अभियुक्त जगदीश बिष्ट पुत्र सुकराज बिष्ट निवासी व्यास गा0पा0- दार्चुला, नेपाल को गिरफ्तार किया गया। जिससे 3 किलो 661 ग्राम चरस बरामद हुई। अभियुक्त से बरामद चरस के बारे में पूछताछ कर चरस तस्करी में लिप्त अन्य लोगों के बारे में जानकारी ली जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार की जनकल्याणकारी पहल: ओखलकांडा में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बहुद्देशीय शिविर सम्पन्नजिला अधिकारी ललित मोहन रयाल ने सुनी जनता की समस्याएं

विधिक कार्यवाही- पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त जगदीश बिष्ट को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कोतवाली धारचुला में धारा- 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। बरामद माल-  3 किलो 661 ग्राम अवैध चरस।

यह भी पढ़ें 👉  मांगे पूरी न होने पर करेंगे धारचूला विधायक हरीश धामी आमरण अनशन

बरामद चरस की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 7,32,200/- रु0।

पुलिस  टीम में उ0नि0 मनोज पाण्डेय (प्रभारी एसओजी), उ0नि0 मेघा शर्मा, हे0का0 अशोक बुदियाल (एसओजी) , का0 सतेन्द्र सुयाल (एसओजी) ,का0 सोनू कार्की (एसओजी), का0 महेश बोरा, का0 ललित पांगती, का0 मोहित भाकुनी शामिल रहे।

To Top