पिथौरागढ़

थाना जौलजीबी क्षेत्र से 2 किलो 20 ग्राम अवैध चरस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार 

पिथौरागढ़:वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त (ड्रग फ्री) बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे “ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान को सार्थक करने के प्रयास में जुटी है पिथौरागढ़ पुलिस। लगातार बढ़ रही नशे की प्रवृति पर अंकुश लगाने हेतु एस0पी0 रेखा यादव ने जनपद पुलिस को सख्त निर्देश दिये गये हैं। घटाना का संक्षिप्त विवरण सी0ओ0 परवेज अली के पर्यवेक्षण में विगत दिवस थानाध्यक्ष बलुवाकोट व प्रभारी एस0ओ0जी0 मय टीम द्वारा बरम रोड पर बन्दरखेत के पास अभियुक्त नंदन सिंह बिष्ट को 2 किलो 20 ग्राम चरस के साथ से गिरफ्तार किया गया।

विधिक कार्यवाही अभियुक्त के विरुद्ध थाना जौलजीबी में धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम को 5 हजार रूपए का नकद पुरूस्कार देने की घोषणा की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया पर महिला की आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने व जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को थाना गंगोलीहाट पुलिस व एस0ओ0जी0 टीम ने साइबर/सर्विलांस की मदद से ग्रेटर नोएडा से पकड़कर, दिया 41(क)Crpc का नोटिस

पुलिस टीम में शामिल उप निरीक्षक मुनव्वर हुसैन- थानाध्यक्ष बलुवाकोट, कास्टेबल मोहन पांडे –थाना जौलजीबी, कास्टेबल अशोक –थाना जौलजीबी, कास्टेबल महेश बोरा –थाना जौलजीबी एस0ओ0जी0 टीम उप निरीक्षक मनोज पांडे- प्रभारी एस0ओ0जी0, कास्टेबल कमल तुलेरा, कास्टेबल वीरेंद्र यादव, कास्टेबल अशोक बुदियाल शामिल रहे।

To Top