पिथौरागढ़

ओम पर्वत यात्रा दल ने लिया हिमालय बचाने का संकल्प

पिथौरागढ़। उत्तराखंड टूर एंड ट्रेवल्स संस्था के तत्वावधान में ओम पर्वत और आदि कैलाश यात्रा पर जा रहे दल को ग्रेफ कैंप पिनोरा स्थित शिव मंदिर परिसर में हिमालय बचाओ अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

कुमाऊं मंडल विकास निगम के पूर्व प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने पौधारोपण अभियान के 809वें दिन यात्रियों को उच्च हिमालयी क्षेत्र में प्रदूषण फैलाने वाली सामग्री का प्रयोग नहीं करने और हिमालय को कूड़ा मुक्त रखने की शपथ दिलाई। यात्रियों ने मंदिर परिसर में रुद्राक्ष समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे भी लगाए।

यह भी पढ़ें 👉  एस.ओ.जी. व कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने, 2.0 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

यात्रियों ने दिनेश गुरुरानी के अभियान की सराहना करते हुए हिमालय को स्वच्छ रखने में सहयोग का भरोसा दिया। वहीं, उत्तराखंड टूर एंड ट्रेवल्स के संचालक लोकेश चंद ने कहा कि उनके हर यात्रा दल को पौधारोपण अभियान से जोड़ा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद के दो विकास खण्ड में कल बंद रहेंगे स्कूल डीएम ने दिए आदेश

कार्यक्रम में जितेंद्र गण्डी, नानेश्वर इंग्ले, किशन, बलवंत कार्की और धीरेंद्र पुजारी समेत कई लोग मौजूद रहे। दिनेश गुरुरानी ने कहा कि हिमालय संरक्षण और पौधारोपण अभियान लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राम पातल पोखरी में चंद्र बल्लभ कापड़ी द्वारा संचालित पुष्प नर्सरी का डीएम रीना जोशी ने किया स्थलीय निरीक्षण

To Top