बागेश्वर

अंत्योदय राशन कार्ड धारकों का होने जा रहा सर्वेक्षण अपात्र कार्ड धारकों पर होगी कठोर कार्यवाही जाने नियम

बागेश्वर जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार वर्मा ने बताया वर्तमान में जनपद में बहुत से ऐसे प्रकरण आ रहे है। जिसमें अपात्र व्यक्तियों द्वारा भी प्राथमिक परिवार पी0एच0एच0 एवं अंत्योदय राशकार्ड का लाभ लिया जा रहा है, जो नियमानुसार उचित नहीं है। इस सम्बन्ध में जल्द ही जिले में सर्वे की कार्यवाही की जानी प्रस्तावित है।

जिसमें अपात्र व्यक्तियो के पास पी0एच0एच0 या अंत्योदय राशन कार्ड पाये जाते है, तो उनके विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। इस  सम्बन्ध में उन्होंने समस्त पूर्ति निरीक्षको को निर्देशित किया है कि वे अपने स्तर से संबंधित समस्त राशनकार्ड धारको से अपील करे कि ऐसे परिवार जिनके परिवार के सदस्य सरकारी नौकरी में लग गये है या ऐसे परिवार जिनकी वार्षिक आय सभी आय के स्रोत मिलाकर 1,80,000 एक लाख अस्सी हजार से अधिक है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रैकिंग: बागेश्वर उपचुनाव दसवें राउंड की मतगणना पूरी भाजपा प्रत्याशी 2041 मतों से आगे

वे स्वेच्छा से अपना पी0एच0एच0 अन्त्योदय राशनकार्ड जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय बागेश्वर में जमा करवाकर अवांछित परेशानी से बचें। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय बागेश्वर के कंट्रोल रूम नंबर 9456126651 एवं 8979126255 पर प्रात: 10.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक संपर्क कर जानकारी उपलब्ध की जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  कोरोना बुलेटिन पिथौरागढ़ बागेश्वर 17 सितंबर 2021

उन्होने बताया कि प्रथम चरण में राशनकार्ड जमा करवाने के उपरान्त केवल राशनबकार्ड के निरस्तीकरण की ही कार्यवाही होगी, किंतु द्वितीय चरण में यदि किसी अपात्र व्यक्ति के पास पी0एच0एच0 या अन्त्योदय कार्ड पाया जाता है तो उनके विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  कोरोना बुलेटिन बागेश्वर 21 जुलाई 2021

जिसमें  FIR कराकर वसूली जैसी कार्यवाही की जानी भी प्रस्तावित है। जिसके लिए सम्बन्धित अपात्र व्यक्ति स्वंय जिम्मेदार होगा।  उन्होने समस्त पूर्ति निरीक्षको को अपने-अपने क्षेत्रों में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए साप्ताहिक रूप से प्रगति आंख्या प्रस्तुत करने निर्देश दिये है।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top