पिथौरागढ़

थाना गंगोलीहाट पुलिस ने टैण्ट हाउस के अन्दर जुआ खेल रहे 08 लोगों को गिरफ्तार कर 45,340/-रूपये किये बरामद

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ महेश चन्द्र जोशी,पुलिस उपाधीक्षक धारचूला, विनोद कुमार थापा एवं पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन, परवेज अली के पर्यवेक्षण में पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा जनपद क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों में हार- जीत की बाजी लगाकर जुआ, सट्टा खेलने/ खिलाने वालों के विरूद्ध लगातार कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 

जिस क्रम में आज दिनांक 30.10.2022 को उ0नि0 प्रकाश चन्द्र पाण्डेय, चौकी प्रभारी पनार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चैकिंग/छापेमारी के दौरान ग्राम चौनाला में कृष्ण सिंह के टैण्ट हाउस के अन्दर से 08 व्यक्तियों को हार- जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। जुए के फड़ व जामा तलाशी से 01 ताश की गड्डी व 45,340/- रु0 नगद बरामद किये गए। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना गंगोलीहाट में धारा- 13 सार्वजनिक जुआ अधिनिमय* के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। 

 अभियुक्तगण

01- हीरा सिंह पुत्र दुर्गा सिंह उम्र- 45 वर्ष, निवासी- ओली गाँव थाना गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़।

02- कृष्ण सिंह पुत्र जमन सिंह उम्र- 34 वर्ष, निवासी- बोक्टा थाना गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़।

03- बलवीर सिंह पुत्र मदन सिंह उम्र- 45 वर्ष, निवासी- काण्डा थाना गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़।

04- जितेन्द्र सिंह पुत्र मान सिंह उम्र- 32 वर्ष, निवासी- भण्डारी गाँव थाना गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़।

05- लक्ष्मण सिंह पुत्र आनन्द सिंह उम्र- 36 वर्ष, निवासी- जरमाल गाँव थाना गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़।

06- मदन सिंह पुत्र बहादुर सिंह उम्र- 32 वर्ष, निवासी- जाखनी थाना गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़।

07- उमेद सिंह पुत्र प्रेम सिंह उम्र- 45 वर्ष, निवासी- बोक्टा थाना गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़। 

08- गोविन्द सिंह पुत्र कुँवर सिंह उम्र- 40 वर्ष, निवासी- जरमालगाँव थाना गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़।

पुलिस टीम में उ0नि0 प्रकाश चन्द्र पाण्डेय – चौकी प्रभारी पनार, का0 देश दीपक, का0 राहुल रावत, का0 राजेन्द्र चन्द, का0 आनन्द प्रसाद शामिल रहे।

To Top