पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ 16 जनवरी को वीआईपी आगमन पर रूट डायवर्जन,यहाँ से जाएगा ट्रैफिक  

पिथौरागढ़: दिनांक- 16.01.2024 को वी0आई0पी0 भ्रमण को लेकर रूट डायवर्ट किया गया है। कार्यक्रम के दौरान पिथौरागढ़ नगर की यातायात व्यवस्था निम्नवत रहेगी:-

👉 धारचूला रोड से आने वाले वाहन पण्डा बाईपास से ए0पी0एस0- जाखनी-कुमौड़ तिराहा-टनकपुर तिराहा- से रोडवेज में सवारियों को ड्राप करके, केमू- गुप्ता तिराहा-एपटैक तिराहा होते हुए डिग्री कालेज /जी0आई0सी0 में पार्क किये जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  12 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रर्दशन कर रही आशा कार्यकर्ताओं से विधायक चंद्रा पंत ने की वार्ता मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

👉 चण्डाक की ओर से आने वाले वाहन, सवारियों को सिल्थाम में ड्राप करके, डिग्री कालेज /जी0आई0सी0 में पार्क किये जायेंगे।

 👉 झूलाघाट मार्ग से आने वाले वाहन सवारियों को रोडवेज पर ड्राप कर, ड्राप करके, केमू- गुप्ता तिराहा-एपटैक तिराहा होते हुए डिग्री कालेज /जी0आई0सी0 में पार्क किये जायेंगे।

👉 घाट पनार से आने वाले वाहन सवारियों को रोडवेज पर ड्रॉप कर, ड्राप करके, केमू- गुप्ता तिराहा-एपटैक तिराहा होते हुए डिग्री कालेज /जी0आई0सी0 में पार्क किये जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: पिथौरागढ़ जीआईसी सुगौली मार्ग पर एक युवक का शव मिलने से फैली सनसनी

👉 वड्डा तिराहा से रोडवेज तिराहा जीरो जोन रहेगा, इसमें दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बन्द रहेगी।

👉 स्टेडियम से टकाना- गुप्ता तिराहा-एफटैक तिराहा तथा गुप्ता तिराहा से केमू स्टेशन- रोडवेज स्टेशन- सिल्थाम रोड पर (चौपहिया, दोपहिया) कोई भी वाहन पार्क नही किया जायेगा। 

यह भी पढ़ें 👉  निवेश के नाम पर लोगों से लगभग 55 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 50 हजार के इनामी/ वांटेड अभियुक्त ललित पुनेठा को पिथौरागढ़ पुलिस ने मुम्बई से किया गिरफ्तार

👉 प्रातः 08 बजे से वी0आई0पी0 प्रस्थान तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा, इस दौरान धारचुला से आने वाले भारी वाहनों को जाजरदेवल व घाट की ओर से आने वाले भारी वाहनों को धमौड़ पर पार्क किया जायेगा।

To Top