क्राइम

साइबर फ्रॉड एवं उससे बचाव सम्बन्धी जानकारी दिये जाने हेतु पुलिस लाईन स्थित गौरी हॉल सभागार में जागरूकता शिविर का किया आयोजन


पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, सुखबीर सिंह के निर्देशन में आज दिनाँक- 04.07.2021 को पुलिस लाईन स्थित गौरी हॉल सभागार में आम जनमानस एवं पुलिस कर्मियों को साइबर क्राइम से सम्बन्धित फ्रॉड एवं उनसे बचाव सम्बन्धी जानकारी दिये जाने हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमें पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ राजन सिंह रौतेला, साइबर सैल से निरीक्षक विक्रम सिंह राठौर, उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह, कानि0 अरविन्द कुमार, कानि0 उमेश अधिकारी तथा एल्फा थ्रेड साइबर सिक्योरिटी कम्पनी के डॉयरेक्टर कुनाल महर एवं अजय वर्मा द्वारा गोष्ठी में उपस्थित समस्त नागरिकों एवं पुलिस कर्मियों को साइबर क्राइम से सम्बन्धित फ्रॉड जैसे- सोशल नेटवर्किंग, ऑनलाइन शॉपिंग, ऑनलाइन गेमिंग, ऑनलाइन जॉब, फेसबुक अकाउण्ट हैकिंग, ए0टी0एम0 कार्ड, नेट बैंकिंग, फोन पे, पेटीएम, गूगल पे, सोशल अकाउंट पर किसी की इमेज बदलना, उसके नाम से पैंसे ऐंठना आदि साइबर क्राइम एवं उनसे बचाव सम्बन्धी जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  महज 39 दिनों में टूटा रिकॉर्ड, आदि कैलाश-ओम पर्वत यात्रा को लेकर देशभर में जबरदस्त उत्साह

जिसका पिथौरागढ़ पुलिस के फेसबुक पेज Pithoragarh Police Uttarakhand के माध्यम से लाइव प्रसारण भी किया गया ताकि उक्त साइबर सम्बन्धित जानकारी का अधिक से अधिक लोग लाभ उठा सके तथा वह स्वयं एवं अपने रिश्तेदारों के साथ होने वाले साइबर फ्राड से बच सके ।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर प्रदेश में PCS अधिकारियों के तबादले


इसके अतिरिक्त उपरोक्त शिविर में प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन श्री नरेन्द्र कुमार, उ0नि0 श्री चंदन सिंह- वाचक, सहित जनपद के विभिन्न थानों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुनस्यारी की तीन बेटियां टेबल टेनिस में बनी चैंपियन

To Top