पिथौरागढ़

मुनश्यारी के रालम में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

पिथौरागढ़: मुख्य चुनाव आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग राजीव कुमार एवं अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड विजय कुमार जोगदंडे  बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद पिथौरागढ़ के मिलम भ्रमण हेतु पूर्वाह्न 11:20 बजे देहरादून से मिलम पिथौरागढ़ के लिए हैलीकाप्टर से रवाना हुए।

 मुख्य चुनाव आयुक्त के हैलीकाप्टर द्वारा अपरान्ह लगभग 12.30 बजे मुनस्सारी से मिलम की ओर जाने पर मौसम के अनुकूल न होने के कारण रालम ग्राम में उपलब्ध हैलीपैड पर आपातकालीन लैन्डिग की गयी। मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा उनके पास उपलब्ध सैटेलाईट फोन  से जिला प्रशासन पिथौरागढ़ को अवगत कराया गया कि वे वहाँ पर सुरक्षित हैं। 

उक्त घटना की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी पिथौरागढ़ विनोद गिरी गोस्वामी से दूरभाष पर वार्ता की,तथा घटना की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि तत्काल रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजने के साथ ही आवश्यक सामग्री व व्यवस्थाएं वहॉं सुनिश्चित की जाय। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को निर्देश दिए कि वह रालम गांव में रैस्क्यू को भेजी गई टीम से लगातार संपर्क बनाए रखते हुए,उन्हें भी सूचित करें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कोरोना बुलेटिन 17 जनवरी 2022

इस संबंध में जिलाधिकारी पिथौरागढ़ ने अवगत कराया कि आई०टी०बी०पी० मिलम एवं लीलम स्थित स्थानीय अधिकारियों के साथ वार्ता की गयी। साथ ही क्षेत्र के ग्रामीणों से भी वार्ता की गई है,रेस्क्यू टीम  मौके को दोपहर में ही रवाना हो गई है,जो रात्रि तक रालम पंहुच जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  नेटवर्क मार्केटिंग, क्रिप्टो करेंसी में पैंसा लगाकर अधिक लाभ देने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले वांछित अभियुक्त को थाना गंगोलीहाट पुलिस ने गौंडा, उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार

पिथौरागढ़: मुख्य चुनाव आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग राजीव कुमार एवं अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड विजय कुमार जोगदंडे  बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद पिथौरागढ़ के मिलम भ्रमण हेतु पूर्वाह्न 11:20 बजे देहरादून से मिलम पिथौरागढ़ के लिए हैलीकाप्टर से रवाना हुए।

 मुख्य चुनाव आयुक्त के हैलीकाप्टर द्वारा अपरान्ह लगभग 12.30 बजे मुनश्यारी से मिलम की ओर जाने पर मौसम के अनुकूल न होने के कारण रालम ग्राम में उपलब्ध हैलीपैड पर आपातकालीन लैन्डिग की गयी। मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा उनके पास उपलब्ध सैटेलाईट फोन  से जिला प्रशासन पिथौरागढ़ को अवगत कराया गया कि वे वहाँ पर सुरक्षित हैं। 

उक्त घटना की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी पिथौरागढ़ विनोद गिरी गोस्वामी से दूरभाष पर वार्ता की,तथा घटना की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि तत्काल रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजने के साथ ही आवश्यक सामग्री व व्यवस्थाएं वहॉं सुनिश्चित की जाय। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को निर्देश दिए कि वह रालम गांव में रैस्क्यू को भेजी गई टीम से लगातार संपर्क बनाए रखते हुए,उन्हें भी सूचित करें।

यह भी पढ़ें 👉  ड्यूटी के दौरान SST टीम के साथ अभद्रता करने पर 01 व्यक्ति के विरूद्ध थाना थल पुलिस ने किया मुकदमा पंजीकृत

इस संबंध में जिलाधिकारी पिथौरागढ़ ने अवगत कराया कि आई०टी०बी०पी० मिलम एवं लीलम स्थित स्थानीय अधिकारियों के साथ वार्ता की गयी। साथ ही क्षेत्र के ग्रामीणों से भी वार्ता की गई है, रेस्क्यू टीम मौके को दोपहर में ही रवाना हो गई है,जो रात्रि तक रालम पंहुच जाएगी।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top