उत्तराखण्ड

महिला कांग्रेस प्रभारी व बिहार पार्टी संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष संयोगिता सिंह के नेतृत्व में महिला काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाली बजाकर निकाला जुलूस

पिथौरागढ़ – सीमान्त जनपद पिथौरागढ़ में शुक्रवार को  बढ़ती महंगाई को लेकर महिला कांग्रेस ने सड़कों में उतर कर थाली बजाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला गया। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा केंद्र में बैठी मोदी सरकार के अच्छे दिन सिर्फ पूंजीपतियों के लिए आये है।

सरकार ने गरीब जनता का जीना मुश्किल  कर दिया है। खाद्यान साम्रगी से लेकर रसोई गैस के मूल्य आसमान छू रहे हैं। लोगों के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना मुश्किल हो गया है। महिला कांग्रेस प्रभारी व बिहार पार्टी संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष संयोगिता सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर सिल्थाम में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने थाली बजाते हुए नगर के विभिन्न हिस्सों में जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड में IAS और PCS अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किसे क्या मिली जिम्मेदारी

इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने कहा सबका साथ सबका विकास कहने वाली मोदी सरकार ने आम आदमी का घर चलाना मुश्किल कर दिया है। उन्होंने कहा आटा, चावल, खाद्य सामग्री तेल से लेकर रसोई गैस के मूल्य के दाम आसमान छू रहे हैं। पेट्रोल-डीजल के मूल्य लगातार बढ़ रहे है। कार्यकर्ताओं ने कहा सरकार ने देशवासियों को बड़े बड़े घोषणा पत्र  वायदे दिखाकर जनता के साथ धोखा किया है

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ विधायक मयूख सिंह महर ने जिलाचिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण

आज महँगाई की मार ने गरीब जनता की कमर तोड़ दी है। सरकार ने गरीब जनता का साथ देने के बजाय मँहगाई दिन प्रतिदिन बड़ा कर आम जनता के लिए दो वक्त की रोटी का गुजारा करना भी मुश्किल कर दिया है

यह भी पढ़ें 👉  शान्ति व्यवस्था भंग करने में कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने 02 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
To Top