उत्तराखण्ड

अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में स्थानीय पुलिस लाइन में जिलाधिकारी आनन्द स्वरूप की अध्यक्षता में प्रात: 6:30 बजे से योग किया जाएगा जिले के तहसील धारचूला के सांसद आदर्श गांव जुम्मा में भी योग का आयोजन किया जाएगा

पिथौरागढ़ – अंतराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2021 का आयोजन जिले में विभिन्न स्थानों में कोविड गाइड लाइन के अनुसार किया जाएगा।

उक्त सम्बन्ध में कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ राजेश जोशी द्वारा अवगत कराया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में स्थानीय पुलिस लाइन में जिलाधिकारी आनन्द स्वरूप की अध्यक्षता में प्रात:6:30 बजे से योग किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ नैनी सैनी एयरपोर्ट में एयरपोर्ट मैनेजर उप जिलाधिकारी डीडीहाट के एन गोस्वामी के निर्देशन में मॉक ड्रिल का आयोजन

इसके अतिरिक्त जिले के तहसील धारचूला के सांसद आदर्श गांव जुम्मा में भी योग का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश मुख्यालय देहरादून में मुख्यमंत्री द्वारा योग दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जाएगा,

यह भी पढ़ें 👉  आदि कैलाश में पार्वती कुण्ड के समीप स्थित शिव मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु खुले

मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुवल के माध्यम से वह जिलों से भी जुड़ेंगे। डॉ जोशी ने अवगत कराया कि जिले के सभी 57 आयुर्वेदिक चिकित्सालयों के माध्यम से भी योगाभ्यास कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के प्रमुख सलाहकार डॉ रघुवीर सिंह रावत द्वारा शुक्रवार को तहसील क्षेत्र धारचूला का किया निरीक्षण

To Top