पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ से 6 लोगों को प्रदेश कमेटी में शामिल करने पर कांग्रेस कार्यालय में हुआ जोरदार स्वागत

गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय में पूर्व विधायक मयूख महर द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यापर्ण कर मिष्ठान वितरित कर जोरदार स्वागत किया गया, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा प्रदेश अध्यक्ष व राष्टीय नेतृत्व द्वारा सीमान्त जनपद पिथौरागढ़ के कार्यकर्ताओं की संगठन के प्रति सच्ची निष्ठा, ईमानदारी को देखकर उन्हें प्रदेश का नेतृत्व दिया है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक मयूख महर ने कहा प्रदेश संगठन ने तिलक चंद्र जोशी,प्रकाश भंडारी,मनोज खत्री,अरुण महर,जीवन कोहली,राजेन्द्र बोहरा को प्रदेश सचिव पद से नवाजा है, पिथौरागढ़ जनपद से 6 लोगों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश सचिव बनाया है,जनपद के लिए हर्ष की बात है। प्रदेश सचिव बनने पर तिलक जोशी,प्रकाश भंडारी,अरुण महर,मनोज खत्री,जीवन कोहली,राजेन्द्र बोहरा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी व पूर्व विधायक मयूख सिंह महर का आभार जताया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश सचिव पद से नवाजे जाने पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष त्रिलोक महर, यूथ अध्यक्ष ऋषेन्द्र महर,भुवन पाण्डेय, मुकेश पंत,प्रकाश देवली,सुभाष पुनेड़ा,गजेंद्र वल्दिया, श्याम खड़ायत,नीरज जोशी,त्रिलोक बिष्ट,महेश आर्या,सुरेश कुमार,शंकर लाल,भूपेश नगरकोटी, प्रदीप महर,दौलत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे

To Top