पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा धोखाधड़ी के मामले में फरार, ईनामी अपराधी को उ0प्र0 से धर दबोचा

पिथौरागढ़: पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए कुख्यात ईनामी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान आमिर खान पुत्र नूरू खान निवासी चिरचिटा थाना सलेमपुर जिला बुलंदशहर उ0प्र0 के रूप में हुई है, जो ऑनलाईन धोखाधड़ी कर पैसे हड़पने के मामले में संपिल्त था और जिस पर 5 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

एस0पी0 पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देश पर सी0ओ0  परवेज अली के पर्यवेक्षण में विशेष अभियान के तहत पुलिस उसे पकड़ने में कामयाब रही है।

यह भी पढ़ें 👉  एसओजी व कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने 5 हजार के ईनामी बदमाश को मुम्बई से किया गिरफ्तार

गिरफ्तारी का विवरण- उ0नि0 शंकर सिंह चौकी प्रभारी वड्डा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने उ0नि0 मनोज पाण्डे प्रभारी सर्विलांस के टीम की मदद से मिली जानकारी के आधार पर ग्राम जेवर, जिला गौतम्बुद्धनगर पर छापा मारा। 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने अत्यधिक सावधानी बरती और योजनाबद्ध तरीके से अपराधी को गिरफ्तार किया, जो गिरफ्तारी से बचने के प्रयास में अपने पिता का नाम आई0डी0 में बदलकर आस मोबम्मद व पता जेवर, गौतम्बुद्धनगर उ0प्र0 करके छिपा हुआ था, पुलिस ने अथक प्रयासों से यह सफलता हासिल की।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट: मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में अगले 4 दिनों तक बारिश होने की संभावना

आरोप और मुकदमा- दिनांक 11 जुलाई 2023 को थाना बेरीनाग में वादिनी ममता बोरा द्वारा तहरीर दी थी कि किसी व्यक्ति ने फोन पर उनको अपना परिजन बताया तथा एकाउन्ट की जानकारी लेकर 95999/-रू निकाल लिये, जिस पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना बेरीनाग में धारा 420 भादवि व 66 डी आई.टी. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  स्मैक सप्लाई करने वाला सरगना गिरफ्तार  NDPS Act के तहत कार्रवाई

यह गिरफ्तारी पुलिस की लंबी और सतर्कता से भरी जांच का परिणाम है, जिससे अन्य फरार अपराधियों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। नाम पता अभियुक्त-  आमिर खान पुत्र नूरू खान निवासी चिरचिटा थाना सलेमपुर जिला बुलंदशहर उ0प्र0।

पुलिस टीम में उ0नि0 शंकर सिंह- चौकी प्रभारी वड्डा, हे0 का0 पंकज भण्डारी- थाना जाजरदेवल। सर्विलांस टीम- उ0नि0 मनोज पाण्डेय- प्रभारी सर्विलांस/एसओजी, हे0 का0 हेम चन्द्र सिंह, का0 कमल तुलेरा शामिल रहे।

To Top