पिथौरागढ़

नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से 1 करोड़ 54 लाख की धोखाधड़ी करने के मामले में पिथौरागढ़ पुलिस ने एक और अभियुक्त को दिल्ली से किया गिरफ्तार

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद पिथौरागढ़ में 26 लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर कुल- 01 करोड़ 54 लाख 44 हजार रुपयों की धोखाधड़ी करने के मामले में अभियुक्त धनेश लोहिया व अन्य के विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ एवं थाना जाजरदेवल में धारा 420 IPC के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किये गए। 

जिस पर पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के कुशल निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा साइबर सैल की मदद से अभियुक्त धनेश लोहिया सहित कुल- 06 अभियुक्तों को भिन्न- भिन्न स्थानों से दबोचकर धारा- 41(क) सीआरपीसी का नोटिस तामील कराया गया है तथा अभियुक्त पंकज सिंह सामन्त पुत्र त्रिलोक सिंह, निवासी- बपरौला दिल्ली उम्र- 30 वर्ष को छतरपुर दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को ए0एच0टी0यू0/ कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसी क्रम में विवेचना के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्त   नीरज कुमार कनौडिया पुत्र ओम प्रकाश कनौडिया उम्र 49 वर्ष, निवासी AG 250 IIIrd फ्लोर शालीमार बाग दिल्ली को उ0नि0 जावेद हसन व हमराही कर्म0 गणों द्वारा दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस टीम में शामिल उ0नि0 जावेद हसन, का0 नन्दन अधिकारी, का0 पंकज पंगरिया सहित साइबर टीम में उ0नि0 मनोज पाण्डेय मय टीम शामिल रहे।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top