पिथौरागढ़

सीमान्त जनपद की मांगों को लेकर पिथौरागढ़ विधायक महर धरने में

पिथौरागढ़: सोमवार को पिथौरागढ़ विधायक मयूख सिंह महर अपने समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे। यहां नारेबाजी करते हुए वे धरने में बैठ गए। इस दौरान उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हिंडन से केन्द्र की उड़ान योजना के तहत देश के कई हिस्सों में विमान सेवा दी जा रही है। सीमान्त जनपद पिथौरागढ़ को इस सेवा में शामिल करने के बाद भी उड़ान से दूर रखा गया है।

कहा कि यह एक तरह से पीएम और सीएम की विफलत है कि देश भर में चल रही योजना यहां दम तोड़ती नजर आ रही है। विधायक महर ने कहा कि वे कई बार विमान सेवा शुरू कराने की मांग सीएम से कर चुके हैं। डीएम को भी कई बार शासन को बताने को कहा गया। इसके बाद भी कुछ नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कोरोना बुलेटिन पिथौरागढ़ बागेश्वर 22 अगस्त 2021

वहीं महर ने कहा बेस अस्पताल के नाम पर लोगों को गुमराह किया गया है। कहा कि इस अस्पताल में एक भी स्थाई चिकित्सक की नियुक्ति नहीं की गई है। माता मंगला के सहयोग से डायलिसिस हो रहा है। करोड़ों से बने भवन में केवल निजी सहयोग से और वहां तैनात कर्मियों के योगदान से सेवा लोगों को मिल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कोरोना बुलेटिन पिथौरागढ़ बागेश्वर 1 सितंबर 2021

उन्होंने कहा सरकार पूरी तरह विफल होती नजर आ रही है, सीमान्त के लोगों को छलने का काम किया जा रहा है। स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार न होने के कारण आज भी जनपद वासियों को हायर सेंटर पहुँचने से पहले दम तोड़ना पड़ रहा है। महर ने कहा माँग पूरी होने तक धरना जारी रहेगा।

To Top