पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ के काश्तकारों के किसान मेला वाहन को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

पिथौरागढ़: आत्मा परियोजनान्तर्गत 04 दिवसीय किसान भ्रमण जो 25 से 28 फरवरी 2023 तक जनपद उधमसिंह नगर के पंतनगर किसान मेला के आयोजन हेतु जनपद के 08 ब्लाकों के लगभग 80 किसानों, काश्तकारों के किसान मेला वाहनों को आज जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी द्वारा हरा ध्वज दिखाकर पंतनगर हेतु रवाना किया गया।

मुख्य कृषि अधिकारी पिथौरागढ़ रितू टम्टा ने बाताया कि जनपद के 08 ब्लाकों के प्रत्येक ब्लाॅक से कम से कम 10 किसानों को पंतनगर किसान मेला में प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु भेजा जा रहा है जहाॅ उनके द्वारा उन्नत तकनीकी से कृषि करने आदि संबंधी जानकारी/प्रशिक्षण प्राप्त किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन और सेवा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत लंबित मामलों की समीक्षा बैठक

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top