पिथौरागढ़

एस0ओ0जी0 व थाना जाजरदेवल पुलिस ने संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए दो पृथक- पृथक अभियोगों में कुल- 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब/ बीयर के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार



पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसारआगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु, आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए अवैध मादक पदार्थों की बिक्री/ तस्करी करने वालों के विरुद्ध लगातार वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं।

इस क्रम में दिनांक- 15.01.2022 को एस0ओ0जी0 व थाना जाजरदेवल पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से भिन्न-भिन्न स्थानों पर चैकिंग के दौरान दो अभियुक्तों प्रकाश सिंह बिष्ट पुत्र होशियार सिंह बिष्ट, निवासी- पण्डा, थाना जाजरदेवल जिला पिथौरागढ़ उम्र- 35 वर्ष, को बिष्ट रेस्टोरेन्ट पण्डा से 02 पेटी (16 बोतल) अवैध अंगेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।


 तथा अभियुक्त अमित सिंह पुत्र श्याम सिंह, निवासी- पण्डा थाना जाजरदेवल जिला पिथौरागढ़ उम्र- 28 वर्ष को अमित जनरल स्टोर पण्डा से 17 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व 01 पेटी बीयर के साथ गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त दोनों अभियुक्त गणों के विरुद्ध थाना जाजरदेवल में धारा- 60 आबकारी अधि0 के अन्तर्गत दो पृथक-पृथक अभियोग पंजीकृत किये गये।


गिरफ्तारी टीम में शामिल उ0नि0 मनोज पाण्डेय- थाना जाजरदेवल, कानि0 नन्दन सिंह, कानि0 अब्दुल खालिक, कानि0 सुन्दर सिंह, कानि0 अरविन्द सिंह,एस0ओ0जी0 टीम उ0नि0 प्रकाश चन्द्र पाण्डेय- प्रभारी एस0ओ0जी0, कानि0 मनमोहन भण्डारी, कानि0 संदीप चन्द, कानि0 गोविन्द सिंह रौतेला मौजूद रहे।

To Top