पिथौरागढ़

*महँगाई के विरोध में यूथ कांग्रेस ने दिया प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना*

पिथौरागढ़– शनिवार को यूथ कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ धरना दिया गया। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा देश के किसी भी व्यक्ति ने ऐसी महँगाई पहले कभी नहीं देखी होगी। महँगाई से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। पहली बार पेट्रोल 100 के पार पहुँचा है। यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ऋषेन्द्र महर ने कलक्ट्रेट पहुँचकर और अन्य कार्यकर्ताओं ने अपने अपने आवासों में सरकार के खिलाफ धरना दिया। महर ने कहा देश में महंगाई लगातार आसमान छू रही है। कोरोना महामारी के दौर में आम जनमानस के लिए दाल,चावल, तेल खाद्य सामग्री खरीदना मुश्किल हो गया है। पेट्रोल डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे है, इस मौके पर शुभम बिष्ट,करन सिंह,नवीन ऐरी,प्रकाश देवली,शिवम पंत,अभिषेक कोहली,ऋषभ कल्पासी,रजत विश्वकर्मा,भगत परगाई,नीरज रावल,कार्तिक खर्कवाल,विनय वल्दिया,प्रियांशु कोहली और लोगों द्वारा अपने आवासों पर धरना दिया गया।

To Top