पिथौरागढ़

अपर उ0नि0 हीरा बल्लभ भट्ट को सेवानिवृत्ति के अवसर पर पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा शुभकामनाओं सहित दी गयी भावभीनी विदाई 

पिथौरागढ़: मंगलवार को अपर उ0नि0 हीरा बल्लभ भट्ट के पुलिस विभाग में 41 वर्ष, 27 दिवस, की नियमित सराहनीय सेवा कर अधिवर्षता सेवानिवृत्ति के अवसर पर, पुलिस लाईन पिथौरागढ़ में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह व पुलिस उपाधीक्षक महेश चन्द्र जोशी द्वारा हीरा बल्लभ भट्ट का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह् भेंट करते हुए पुलिस परिवार की ओर से उनके सेवानिवृत्त जीवन के सुखद, शांतिमयी एवं भविष्य में अच्छे स्वास्थ्य व सुखद पारिवारिक जीवन की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी गई एवं उनके द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाओ एवं इनकी कर्तव्य परायणता व ईमानदारी की सराहना की गई।

उक्त विदाई समारोह के अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन नरेन्द्र कुमार आर्या, प्रभारी निरीक्षक यातायात प्रताप सिंह नेगी, प्रधान लिपिक नन्दन सिंह राठौर, सहित पुलिस लाईन/पुलिस कार्यालय/ एस0डी0आर0एफ0/पी0ए0सी0 के अन्य अधिकारी/कर्म0 गण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  थाना नाचनी पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top