पिथौरागढ़

गंगोलीहाट के झलतोला में बनी कृत्रिम झील में एसएसबी का जवान डूबा खोजबीन जारी

पिथौरागढ़ – गंगोलीहाट विकासखंड के झलतोला में बने कृत्रिम झील में अपने साथियों के साथ गया एक एसएसबी जवान अचानक डूब गया।

बताया जा रहा है जवान को बचाने की कोशिश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला पाया सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँच कर जवान की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिक से शादी प्रकरण में पिथौरागढ़ पुलिस ने पीड़िता की माँ को भी किया गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि एसएसबी जवान दिनेश सिंह बोरा चाकबोरा निवासी है, जो एसएसबी में हवलदार है। वह अपने साथियों के साथ लम्केशवर मंदिर में पूजा करने गया था, वहीं लौटने के दौरान वह कृत्रिम झील में नहाने चला गया, जबकि उसके अन्य साथी झील किनारे बैठ थे।

यह भी पढ़ें 👉  गणतंत्र दिवस मनाये जाने की तैयारियों को अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई आवश्यक बैठक

जब वह झील के बाहर आने लगा तभी अचानक वह डूबने लगा किनारे बैठे साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह लापता हो गया।  बेरीनाग प्रभारी थानाध्यक्ष राकेश राय और एसडीएम गंगोलीहाट बीएस फोनिया पुलिस टीम के साथ मौक पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  पुुष्कर धामी के मुख्यमंत्री बनने पर उनके गृह जनपद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया मिष्ठान वितरण

पुलिस द्वारा जवान की खोजबीन की जा रही है वहीं एनडीआररफ टीम भी सूचना मिलते ही घटना स्थल के लिए रवाना हो गई फिलहाल जवान की खोजबीन जारी

To Top