बागेश्वर

एस0ओ0जी0 एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घर में जुआ खेल रहे 06 व्यक्ति गिरफ्तार

बागेश्वर – पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के द्वारा जनपद में अपराधों की रोकथाम व कानून-शांति व्यवस्था के सम्बन्ध में जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में दिनांकः 29-09-2021 को निरीक्षक राजेन्द्र सिंह रावत, प्रभारी एस0ओ0जी0 बागेश्वर एस0ओ0जी0 टीम के साथ मादक पदार्थों की रोकथाम आदि के सम्बन्ध में नगर क्षेत्र में मामूर थे।

इस दौरान मुखबिर की सूचना पर एस0ओ0जी0 टीम द्वारा क्षेत्राधिकारी कपकोट व कोतवाली पुलिस टीम के साथ शीघ्र ही एक घर में चैक किया तो आरोपी 1- कैलाश राम पुत्र अजब राम निवासी- बानरी, मण्डलसेरा, बागेश्वर उम्र- 32 वर्ष, 2-विनोद सिंह शाही पुत्र रतन सिंह निवासी- असों, गोलना थाना- कपकोट, उम्र- 35 वर्ष, 3- महेश चन्द्र सिंह पुत्र दीवान सिंह परिहार निवासी- खोली, कोतवाली बागेश्वर उम्र- 45 वर्ष, 4- प्रमोद कुमार पुत्र धर्म लाल निवासी- तहसील रोड बागेश्वर उम्र- 47 वर्ष, 5- सुनील सिंह पुत्र प्रयाग सिंह निवासी- नुमाईशखेत, बागेश्वर उम्र- 55 वर्ष, 6- योगेश गोस्वामी पुत्र प्रताप गिरी गोस्वामी निवासी- मानीखेत, कोतवाली बागेश्वर उम्र- 28 वर्ष को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। जुआ आरोपी योगेश गोस्वामी के घर मानीखेत में चलाया जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर सुन्दरढुंगा ग्लेशियर में फसे पर्यटकों का रेस्क़यु अभियान जारी

मौके पर आरोपियों के कब्जे से 02 ताश गड्डी व 2,81,700/- रूपये बरामद किये गये। एस0ओ0जी0 व पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपियो को मौके से बरामद माल के साथ गिरफ्तार किया गया तथा उक्त के विरूद्ध कोतवाली बागेश्वर में मु0अ0सं0- 98/21, धारा- 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी विनीत कुमार ने जनपद में आपदा पर त्वरित कार्यवाही हेतु गठित टीम की महत्वपूर्ण बैठक कर लिया जायजा

  पुलिस टीम में शामिल शिवराज सिंह राणा, क्षेत्राधिकारी कपकोट, आरक्षी मनोज देवड़ी कोतवाली बागेश्वर, आरक्षी सुनील कुमार कोतवाली बागेश्वर, आरक्षी प्रदीप बजेली कोतवाली बागेश्वर, निरीक्षक राजेन्द्र सिंह रावत, प्रभारी एस0ओ0जी0 बागेश्वर, उ0नि0 कुन्दन सिंह रौतेला, आरक्षी राजेश भट्ट,आरक्षी नरेन्द्र गोस्वामी, आरक्षी चन्दन कोहली, आरक्षी गिरीश बजेली, आरक्षी इमरान मौजूद रहे।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top