उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट: मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में अगले 4 दिनों तक बारिश होने की संभावना

उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के साथ ही पूरे प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में लगातार दूसरे दिन मूसलधार वर्षा हुई। दून में सुबह लगातार पांच घंटे तक हुई वर्षा से तापमान में गिरावट आई है। इस दौरान शहर की प्रमुख सड़कों पर जलभराव हुआ और कई मोहल्लों की गलियां कीचड़ से पट गयी।

मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी सोमवार को भी दून में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा हो सकती है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को दून में तड़के शुरू हुई वर्षा दोपहर तक जारी रही। इससे शहर में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं आई, लेकिन कई इलाकों में नागरिकों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा। हालांकि, नगर निगम की ओर से नालियों को साफ करने का दावा किया जा रहा है। जिन मोहल्लों में विकास कार्य गतिमान हैं, वहां वर्षा के कारण गलियां कीचड़ से पट गईं और पैदल चलना भी दूभर हो गया। दुपहिया वाहन सवारों को भी खासी दिक्कत हुई।

यह भी पढ़ें 👉  112 की सूचना पर चौकी घाट पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए गुम हुई मोटरसाइकिल को चन्द घण्टों के अन्दर ही बरामद करते हुए सम्बन्धित वाहन स्वामी के सुपुर्द कर उनके चेहरे पर लौटाई मुस्कान 

इस बीच दून का पारा सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। शहर के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में महज तीन डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। अगले कुछ दिन तापमान के सामान्य से नीचे रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले कुछ दिन देहरादून में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें पड़ने और आकाशीय बिजली चमकने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  थाना जौलजीबी क्षेत्र से 2 किलो 20 ग्राम अवैध चरस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार 

पूरे उत्तराखंड में छाया मानसून दक्षिण-पश्चिम मानसून शनिवार को उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में दस्तक दे चुका था। हालांकि, हरिद्वार और आसपास के क्षेत्र में मानसून रविवार को पहुंचा। इस तरह अब मानसून उत्तराखंड में पूरी तरह छा चुका है। अगले चार दिन प्रदेश में जोरदार वर्षा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  सिनेमालाईन में सजी थी जुए की बाज़ी, एस0ओ0जी0 व पुलिस ने कर दिया ‘गेम ओवर

सीमान्त जनपद पिथौरागढ़ में मानसून की पहली भारी बारिश से तहसील धारचूला मुनस्यारी में कई ग्रामीण सड़के बंद है, रविवार को थल मुनस्यारी मार्ग जगह जगह मालवा आने से बंद रहा हालांकि जिला प्रशासन सड़कें खोलने में जुटा रहा रविवार दोपहर से मौसम खुलने लगा तो फिर रात से खबर लिखने तक रिमझिम बारिश जारी है। बारिश से लगातार बढ़ रहे तापमान से जनमानस को राहत मिली है।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top