उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री के प्रमुख सलाहकार डॉ रघुवीर सिंह रावत द्वारा शुक्रवार को तहसील क्षेत्र धारचूला का किया निरीक्षण

पिथौरागढ़- जिले के भ्रमण पर पंहुचे मुख्यमंत्री उत्तराखंड के प्रमुख सलाहकार डॉ रघुवीर सिंह रावत द्वारा शुक्रवार को तहसील क्षेत्र धारचूला का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान उन्होंने विकास खण्ड सभागार में बैठक कर क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों के साथ ही क्षेत्रीय समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गई।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में विकास कार्यों के साथ ही स्वरोजगार परख योजनाओं को कराया जाय,ताकि स्थानीय लोगों को स्वरोजगार प्राप्त हो सके,जिससे लोगों का पलायन भी रुकेगा। बैठक के उपरांत प्रमुख सलाहकार ने काली नदी किनारे घटखोला स्थल का अधिकारियों स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण किया गया तथा सिचाई विभाग के अधिकारियों से नदी से हो रहे भू कटाव की रोकथाम आदि हेतु किए जा रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली गई।

यह भी पढ़ें 👉  आधार कार्ड और अन्य सरकारी दस्तावेज बनाते समय उनका सही प्रकार से सत्यापन किया जाए

तथा आवश्यक निर्देश दिये गए। इस दौरान उपजिलाधिकारी धारचूला अनिल कुमार शुक्ला द्वारा सीएम के प्रमुख सलाहकार को क्षेत्र में किए है रहे विभिन्न विकास कार्यों के अतिरिक्त वर्तमान में सरकार द्वारा भेजे गए हैलीकॉप्टर द्वारा किए जा रहे रेस्क्यू कार्य तथा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं की भी जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कर किया माल्यापर्ण


क्षेत्र भ्रमण के दौरान क्षेत्र प्रमुख धन सिंह धामी, पालिकाध्यक्ष राजेश्वरी देवी, उपजिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला, पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक नबियाल,रुकुम बिष्ट प्रधान संगठन के अध्यक्ष पूरन ग्वाल सहित विभिन्न क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सेना छावनी रानीखेत में हुई भर्ती की लिखित परीक्षा 25 जुलाई 2021 को सम्पन्न होगी

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top