उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का शीघ्र बन सकता है कुमाऊँ दौर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 21 से 24 जुलाई तक कुमाऊं दौरे पर रह सकते हैं जी हां खटीमा के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का एक शिष्टमंडल देहरादून में मुख्यमंत्री धामी से मिला ऐसे में 24 जुलाई को खटीमा आगमन की तैयारी के सिलसिले में आवश्यक दिशा निर्देश भी सीएम से उन्होंने प्राप्त किए आपको बता दे खटीमा सीएम की विधानसभा है

इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा भी तय की गई कार्यकर्ताओं को सीएम ने कहा कि खटीमा आने पर वह सभी कार्यकर्ताओं और जनता से मुलाकात करेंगे एक दिन के प्रवास के दौरान जनता की समस्या भी सुनी जाएगी अधिकारियों से भी मुलाकात होगी कार्यकर्ताओं ने कहा कि कोरोना के चलते जनसभा नहीं हो सकती इसलिए जगह-जगह गेट बनाए जाएंगे रोड शो के साथ ही लोगों का अभिनंदन स्वीकार किया जाएगा रोड शो नए और पुराने दोनों शहीद स्मारक पर किया जाएगा नए वाले शहीद स्मारक पर राज्य आंदोलनकारी स्वागत करेंगे बाद में प्रेस वार्ता के बाद सीएम धामी पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कोरोना बुलेटिन 17 जनवरी 2022
To Top