उत्तराखण्ड

बिग ब्रेकिंग: जिम और कोचिंग सेन्टरों को खोलने की मिल सकती है अनुमति आज

देहरादून – उत्तराखंड सरकार लंबे समय से बंद पड़े जिम व कोचिंग सेन्टरों को कुछ शर्तों के साथ खोलने की अनुमति दे सकती है। मसूरी, नैनीताल व अन्य प्रमुख पर्यटक स्थलों को सरकार मंगलवार और बुधवार को बंद रख सकती है।

सरकार द्वारा अब पर्यटक स्थल शनिवार और रविवार को खोलने की अनुमति मिल सकती है, माना जा रहा है कि राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण आज कोविड कर्फ्यू के संबंध में sop जारी कर देगा।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार की बैठक आज कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर हो सकता है फैसला

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड राज्य में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ जिम व कोचिंग सेंटर खोले जा सकते हैं। बाजार खुलने का समय भी सुबह 8 से शाम 7 बजे हो सकता है।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top