उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री का नाम फाइनल होने के बाद आज ही शपथ ले सकते है नए मुख्यमंत्री

तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अभी फिलहाल नए मुख्यमंत्री की घोषणा नहीं हुई है।

आज 3 बजे से शुरू हुई विधानमंडल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के का नाम फाइनल होना है लेकिन नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण को लेकर राजभवन में तैयारियां शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 1 सप्ताह और बढ़ाया कोरोना कर्फ्यू 6 दिन खुलेंगे बाजार क्या रहेगी छूट

ऐसे में अटकलें लगाई जा रही है कि प्रदेश के 11वे मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होने के बाद, नए मुख्यमंत्री आज शाम ही राजभवन में शपथ ग्रहण कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  4 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला

भाजपा प्रदेश कार्यालय में विधायकमंडल दल की बैठक शुरू हो चुकी है। ऐसे में चार बजे तक नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। जिसके बाद नए मुख्यमंत्री करीब 5 बजे राजभवन पहुँचकर शपथ ग्रहण कर सकते है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कल पिथौरागढ़ भ्रमण क्या रहेंगे कार्यक्रम देखें

हालांकि अभी फिलहाल नए मुख्यमंत्री के लिए कई नेताओ के नाम आगे चल रहे है। ऐसे में प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। कुछ देर बाद साफ हो जायेगा।

To Top