पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार सीमांत जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत SOG पिथौरागढ़ की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। आज ऐचोली से आठगांव सिलिंग रोड पर अवैध चरस, स्मैक की धर पकड़ हेतु संदिग्ध व्यक्तियों पर एसओजी टीम नजर रखे हुए थे।
इस दौरान एक मोटर साइकिल पर दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये जिन्हें चैकिंग हेतु रोका गया परन्तु वह मोटर साइकिल मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। शक होने पर पुलिस ने घेरकर उनको पकड़ लिया तथा पूछताछ एवं तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कुल 3 किलो 900 ग्राम चरस बरामद की गई।
पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गौतम सिंह दानू निवासी कालिका खुमती नरेश सिंह निवासी खुमती धारचुला के रूप में हुई है। अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर उनको गिरफ्तार किया गया है। तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल भी सीज की गयी। पुलिस व एसओजी टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार, अपर उपनिरीक्षक दीपक सिंह खनका, का0 सोनू कार्की, का0 विरेन्द्र यादव, का0 गोविन्द रौतेला, का0 सोनू कार्की मौजूद रहे।