पिथौरागढ़

ठंड में ठिठुरती महिला को पुलिस ने पहुँचाया घर बुजुर्ग महिला ने पुलिस का जताया आभार

पिथौरागढ़: पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार 112 पुलिस टीम को पिथौरागढ़ के बेरीनाग में शहीद चौक पर एक बुजुर्ग महिला के ठंड से ठिठुरने की सूचना मिली।

उक्त सूचना पर पुलिस ने तत्काल शहीद चौक पर पहुँच कर  70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को गरम कपड़े दिए और बुजुर्ग महिला को सब्जी, तेल, राशन देकर पुलिस वाहन से बुजुर्ग महिला को उसके घर पहुँचाया गया। बुजुर्ग महिला ने पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी अस्पताल में चिकित्सक व स्टाफ से मारपीट, गाली गलौच कर सरकारी कार्य में बाधा डालने पर थाना थल पुलिस ने दो व्यक्तियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर किया गिरफ्तार
To Top