पिथौरागढ़

कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने 25-25 हजार के दो ईनामी अपराधी किए गिरफ्तार

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक 03.12.2021 को होशियार सिंह निवासी कुमोड़ द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर दी कि प्रकाश उपाध्याय द्वारा द रॉयल पैंथर कम्पनी में पैसे लगाकर अधिक लाभ देने की बात बोलकर उनसे लगभग 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।

 तहरीर के आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 420/506/ 120B भादवि के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। अभियुक्त प्रकाश उपाध्याय को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया है। उक्त मुकदमे में दो और अभियुक्त क्रमश भूपेश पुनेठा पुत्र धीरेन्द्र पुनेठा निवासी सिलपाटा, पिथौरागढ़, 2- दिगम्बर पुनेठा पुत्र केवलानन्द पुनेठा निवासी उपरोक्त प्रकाश में आए।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ चल रहा था अवैध लकड़ी का कारोबार पुलिस और वन विभाग ने पकड़ी 648 नग अवैध लकड़ी

 पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ महेश चंद्र जोशी, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन परवेज अली के पर्यवेक्षण में कोतवाली पिथौरागढ़ व एसओजी की संयुक्त टीम गठित की गयी। पुलिस टीम द्वारा साइबर/ सर्विलांस सैल की मदद से अभियुक्तों की लोकेशन पता करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास लगातार किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लापता हवाई सेवा को लेकर निकाली दूरबीन यात्रा

अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली, नोएडा, हापुड़, हरिद्वार आदि कई जगहों पर ठिकाने बदल रहे थे। दिनांक 04-11-2022 को साइबर/ सर्विलांस की मदद से दोनो अभियुक्तों भूपेश पुनेठा व दिगम्बर पुनेठा उपरोक्त को लशघर रोड पिथौरागढ़ से गिरफ्तार किया गया। उक्त दोनों अभियुक्तों के विरूद्ध अलग-अलग मामलों में लगभग 1 करोड़ रूपयों से अधिक की धोखाधड़ी के मुकदमे पंजीकृत हैं तथा दोनों अभियुक्तों पर 25-25 हजार का ईनाम घोषित किया गया था। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  थाना बेरीनाग पुलिस ने गुण्डा एक्ट के अभियुक्त को 06 माह के लिये किया जिला बदर

पुलिस टीम में उ0नि0 बसन्त पंत, उ0नि0 शंकर सिंह (एसओजी प्रभारी) उ0नि0 प्रियंका इजराल (साइबर सैल प्रभारी) का0 गंगा सिंह, का0 गौरव सिंह, का0 ध्रुव सिंह (एसओजी), का0 गोविन्द सिंह (एसओजी), का0 अशोक बुधियाल (एसओजी) का0 कमल तुलेरा (एसओजी/ सर्विलांस) का0 मनोज कुमार (साइबर सैल) का0 विपिन ओली, म0का0 गीता पवार (साइबर सैल) शामिल रहे।

To Top