पिथौरागढ़

शराब पीकर उत्पात मचाने व अपने परिजनों के साथ मारपीट करने पर, हाईवे पैट्रोल यूनिट ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक 02.02.2023 को 112 के माध्यम से कोतवाली पिथौरागढ़ में सूचना मिली कि रई में एक व्यक्ति अपने पिता व अन्य परिजनों के साथ शराब पीकर मारपीट, गाली गलौच कर रहा है जिससे आस पास के लोगों में भी अशान्ति का माहौल बना हुआ है। सूचना पर हे0 का0 देव राम के नेतृत्व में हाईवै प्रैट्रोल यूनिट 1 मौके पर पहुँची, जहां प्रदीप सिंह पुत्र जसवन्त सिंह निवासी रई पिथौरागढ़ मरने मारने पर उतारू हो रहा था जिसे पुलिस टीम द्वारा समझाने का प्रयास किया गया परन्तु वह और अधिक उत्तेजित होकर गाली गलौच करने लगा।

इससे पहले वह व्यक्ति कोई अप्रिय घटना कर देता, पुलिस टीम द्वारा उसे तुरन्त धारा 151 crpc के तहत गिरफ्तार किया गया। उक्त व्यक्ति को मा0 न्यायालय परगना मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी। इसके अतिरिक्त शराब पीकर हुड़दंग करने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 124 लोगों के विरूद्ध पुलिस अधिनियम/ एम0वी0एक्ट0 व कोटपा अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी करने पर, तीन अभियोगों में वांछित अभियुक्त को थाना थल पुलिस ने जिला शामली उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top