पिथौरागढ़

थाना जाजरदेवल पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ महेश चन्द्र जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन,परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद क्षेत्रान्तर्गत नशे की प्रवृत्ति पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाने हेतु अवैध मादक पदार्थो की बिक्री/तस्करी करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने के क्रम में थाना जाजरदेवल पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम सेरी कुम्डार में कमल सिंह बिष्ट पुत्र राम सिंह बिष्ट निवासी ग्राम सेरी कुम्डार को 04 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना जाजरदेवल में धारा- 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।पुलिस टीम में हे0 का0 नन्दन सिंह, हे0 का0 सुरेन्द्र मनराल शामिल रहे। 

To Top