पिथौरागढ़

सचिव ग्राम्य, कृषि, कृषक कल्याण, सहकारिता, पशुपालन, मत्स्य, डेरी डा.बीबीआरसी पुरुषोत्तम ने पिथौरागढ़ के ग्राम सिंतोली के ह्यूपानी में  उद्यान विभाग द्वारा संचालित सेब कलस्टर का किया स्थलीय निरीक्षण

पिथौरागढ़: सचिव ग्राम्य, कृषि, कृषक कल्याण, सहकारिता, पशुपालन, मत्स्य, डेरी श्री डा.बीबीआरसी पुरुषोत्तम जनपद पिथौरागढ़ भ्रमण के दौरान ग्राम सिंतोली के ह्यूपानी में  उद्यान विभाग द्वारा संचालित सेब कलस्टर स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान  सेब काश्तकार एप्पल मैन के नाम से मशहूर शंकर खड़ायत ने सचिव के समक्ष क्षेत्र में सेब व सब्जी उत्पादन को बढ़ावा दिए जाने संबंधी अपने सुझाव रखे गए जिस पर मा0 सचिव द्वारा उन्हें उनके द्वारा रखे गए सुझावों व अन्य  समस्याओं के शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया।

इस दौरान सचिव द्वारा भ्रमण के दौरान ग्राम के किसानों, काश्तकरो आदि से उनके सुझाव लिए गए व सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को ग्रामवासियों द्वारा उनके समक्ष रखी जा रही समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए।  भ्रमण के दौरान उन्होंने विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी अधिकारियों से ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ दूरस्थ क्षेत्र में पंक्ति पर खड़े अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसलिए अधिकारी सौपे गए दायित्व को निर्वहन भली-भांति करें।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिक से शादी प्रकरण में पिथौरागढ़ पुलिस ने पीड़िता की शादी करने वाली विचौलिया महिला को भी किया गिरफ्तार

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी, पीडी डीआरडीए आशीष पुनेठा,  मुख्य कृषि अधिकारी रितु टम्टा, जिला उद्यान अधिकारी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह,  उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकार पंकज जोशी व  स्थानीय जनता आदि मौजूद रहे।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top