पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ आपदा प्रभावितों के लिए राहत सामाग्री कलेक्शन सेंटर शुरू

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के गैर सरकारी संगठनों के मंच की जिला ईकाई द्वारा आज से गांधी चौक में आपदा प्रभावितों के लिए राहत सामाग्री कलेक्शन सेंटर शुरू कर दिया गया है। पहले दिन नगर के दानदाताओं ने दैनिक उपयोग का सामान सेंटर में जमा किया। गांधी चौक में नगर के स्वयं सेवकों की मदद से क्लेक्शन सेंटर को आज से प्रारंभ कर दिया गया है।

गांधी चौक में शुरू हुए सेंटर में आपदा प्रभावितों के लिए राशन, कपड़े, कंबल, गद्दे ,चादर ,वर्तन ,जूते चप्पल आदि सामान जमा किया जा रहा है। सेंटर से यह अपील की गयी है कि पुराने कपड़े किसी भी दशा में न दिया जाए। बच्चों को पठन पाठन की सामाग्री भी दी सा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग छात्रा का लैंगिक उत्पीड़न कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी शिक्षक को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंच के जिला संयोजक डां किशोर पंत ने बताया कि गांधी चौक के अलावा अभिलाषा समिति नियर सनवाल नर्सिंग होम रई, लक्ष्य फाउंडेशन नियर सिटी मार्ट लिंक रोड़, वात्सल्यम् समिति निकट बटर प्लाई पब्लिक स्कूल नियर टकाना में भी सामाग्री जमा की जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना परमिट लाया जा रहा विदेशी माल सहित एक व्यक्ति को थाना जौलजीबी पुलिस ने गौरी पुल पर गिरफ्तार कर माल सहित किया कस्टम विभाग के सुपुर्द

मंच के राज्य कोंसिल सदस्य जगत मर्तोलिया ने बताया कि कोई भी दानदाता इन सेंटरों पर नकद धनराशि ना दे। अपनी क्षमता के अनुसार कुछ सामान खरीद कर दे सकते है। उन्होंने  विपदाकाल में जिले के सामाजिक, राजनैतिक, धार्मिक तथा कर्मचारी संगठनों से सहयोग की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  साइबर सैल पिथौरागढ़ की तत्परता से ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए व्यक्ति के खाते में लौटाई गयी 49,000 रू की धनराशि

सेंटर के संचालन में  हिमालय फाउंडेशन के अध्यक्ष बंसत बल्लभ भट्ट, वात्सल्यम समिति के अध्यक्ष विपल्व भट्ट, सामाजिक कार्यकर्ता मोहित बिष्ट, शुभम नाथ, मोहित उप्रेती, तमन्ना कोठारी, पूर्णिमा थापा, दिशा नाथ, मुकेश लोहिया, खुशमान पार्की, अंकित ज्याला, निशा, निशा नाथ, रंजीत ने किया। अभियान के संचालन सामाजिक कार्यकर्ता मोहित बिष्ट कर रहे है।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top