पिथौरागढ़

महिला से लूटपाट का प्लान फ्लॉप — दोनों आरोपी जेल रवाना

पिथौरागढ़: पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद पिथौरागढ़ के थाना जौलजीवी क्षेत्र में हुई झपटमारी की घटना का पुलिस ने त्वरित अनावरण करते हुए 24 घंटे के भीतर दो अभियुक्तों (एक पुरुष व एक महिला) को गिरफ्तार कर लिया है। बता दे

दिनांक 24.02.2026 को जौलजीवी क्षेत्र की एक महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि प्रातः लगभग 10:00 बजे खेत की ओर जाते समय मोटरसाइकिल सवार एक युवक एवं युवती ने बातचीत के बहाने मोबाइल फोन लिया तथा सुनसान स्थान पर महिला के गले से सोने के आभूषण (दो मालाएं) झपट कर फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना जौलजीवी में तत्काल अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

शिकायत मिलते ही थाना जौलजीवी पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के निर्देशन में थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की गई, जिसमें अपर उपनिरीक्षक सतेन्द्र पाल सिंह, अपर उपनिरीक्षक महेश पंत, अपर उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर जोशी, कांस्टेबल प्रभात सिंह, महिला कांस्टेबल ज्योति तथा चालक कांस्टेबल महेश सिंह बोरा शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  स्वरोजगार गतिविधियों को बढ़ाए जाने हेतु डीडीहाट ब्लाक सभागार में ऋण शिविर का किया आयोजन

टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, संभावित मार्गों पर सघन चेकिंग की गई और मुखबिर की सूचना पर गौरी पुल क्षेत्र के पास संदिग्ध लाल मोटरसाइकिल को रोककर पूछताछ की गई। मौके पर पीड़िता द्वारा शिनाख्त किए जाने पर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से लूटे गए जेवर तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

To Top