पिथौरागढ़

डेढ़ करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी महिला को पिथौरागढ़ पुलिस ने राजस्थान से किया गिरफ्तार

पिथौरागढ़ पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए लगभग डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रही प्रमिला पाण्डेय को जोधपुर (राजस्थान) से गिरफ्तार कर लिया है। प्रमिला पाण्डेय पिछले कई महीनों से पुलिस की पकड़ से बाहर थी और उसे न्यायालय से दिनांक 02 जून 2022 को मफरूर घोषित कर दिया गया था।

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देश पर सी0ओ0 परवेज अली के पर्यवेक्षण में गठित विशेष टीम ने राजस्थान के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी करते हुए प्रमिला पाण्डे को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। आरोप है कि प्रमिला पाण्डे ने पिथौरागढ़ जिले में लोगों से करीब डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपने ठिकाने बदल रही थी। पुलिस ने टेक्निकल और मैन्युअल इन्पुट्स के आधार पर अभियुक्ता को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की। 

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी दस्तावेज तैयार कर किसान क्रेडिट कार्ड से लगभग 25 लाख रूपये का फर्जी लोन कराने के मामले में कोतवाली डीडीहाट पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

प्रमिला पाण्डेय को पिथौरागढ़ लाया गया, जहां उससे पूछताछ के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु न्यायालय पेश किया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्ती का संदेश गया है और यह अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्थापना दिवस पर 10 पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मान

मामले का संक्षिप्त विवरण दिनांक 30.11.2019 को दान सिंह कठायत व अन्य लोगों द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ में अर्थ ग्रुप को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के मालिक व शाखा प्रबंधक द्वारा वादी व अन्य खाता धारकों को विभिन्न प्रकार की योजनाओं का प्रलोभन देकर उन खाता धारकों के कुल  1,72,98,092/- रूपये हड़प लेने के सम्बन्ध में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 406/409/420/120B भा.द.वि. के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ पुलिस की साइबर सैल टीम ने ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए व्यक्ति के खाते में 25,000/-रू0 की धनराशि कराई वापस 

उक्त कम्पनी का संचालन राजस्थान स्थित कार्यालय से किया जा रहा था। अभियुक्ता उक्त कम्पनी में प्रबन्धक के रूप में कार्यरत थी। पुलिस टीम में उ0नि0 जावेद हसन, का0 सुरेश, म0 का0 योगिता यर्सो, सर्विलांस सैल टीम में उ0नि0 मनोज पाण्डे (प्रभारी), हे0 का0 हेम चन्द्र सिंह, का0 कमल तुलेरा शामिल रहे।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top