पिथौरागढ़

पुलिस अधीक्षक को मिली गोपनीय सूचना पर एस0ओ0जी0/ANTF एवं थाना मुनस्यारी पुलिस ने संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए 2.5 किग्रा0 चरस के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पिथौरागढ़: मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार पुष्कर सिंह धामी द्वारा वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त (ड्रग फ्री) बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे “ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा चरस, स्मैक व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों पर लगातार सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

जिस क्रम में दिनांक- 22.12.2022 को पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़, महेश चन्द्र जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक ऑप्स, परवेज अली के पर्यवेक्षण में एस0ओ0जी0/एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स पिथौरागढ़ एवं थाना मुनस्यारी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक  को मिली गोपनीय सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए डिग्री कॉलेज रोड मुनस्यारी में होटल ब्रह्म कमल के सामने स्थित एक परचून की दुकान पर चैकिंग/छापेमारी कर, अभियुक्त लक्ष्मण सिंह पुत्र तेज सिंह, निवासी- दराती खसियाबाड़ा थाना मुनस्यारी जिला पिथौरागढ़ उम्र- 32 वर्ष को 2.5 किलो ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना मुनस्यारी में धारा- 8/20 NDPS Act के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

नाम/पता अभियुक्त:-

1. लक्ष्मण सिंह पुत्र तेज सिंह, निवासी- दराती खसियाबाड़ा थाना मुनस्यारी जिला पिथौरागढ़, उम्र- 32 वर्ष ।

बरामद माल का विवरण:- 02 किलो 500 ग्राम अवैध चरस।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मुनस्यारी, श्री संजीव कुमार, उ0नि0 हेम चन्द्र तिवारी – प्रभारी एस0ओ0जी0,का0 ध्रुव सिंह- एस0ओ0जी0, का0 अशोक बुदियाल- एस0ओ0जी0, का0 गोविन्द सिंह- एस0ओ0जी0, का0 कमल तुलेरा- सर्विलांस सैल, का0 संजय सिंह चौहान- थाना मुनस्यारी, का0 चालक मनोज कुमार- थाना मुनस्यारी शामिल रहे।

To Top