पिथौरागढ़

पेंशनर्स के लिए काम की खबर अब ऐसे बनेगा जीवित प्रमाण पत्र

पिथौरागढ़ – वित्तीय डाटा सेंटर, देहरादून द्वारा OTP प्रणाली से पेंशनर्स के जीवित प्रमाण पत्र भरने ऑनलाइन किये जाने की नवीनतम व्यवस्था वर्तमान में लागू की गयी है, जिसके अंतर्गत पेंशनरों को अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, जो कि कोषागार के डाटाबेस में दर्ज है, के साथ स्वयं कोषागार में उपस्थित होना अनिवार्य है। कतिपय पेंशनरों के मोबाइल नंबर कोषागार के डेटाबेस में दर्ज ही नहीं है या फिर पेंशनरों द्वारा अपना मोबाइल नंबर परिवर्तित किये जा चुके हैं। इस संबध में पेंशनरों द्वारा अवगत नहीं कराया गया है। 


कतिपय पेंशनरों को कोषागार के पेंशन अनुभाग के पटल सहायकों द्वारा फोन कर उनसे जीवित प्रमाण पत्र ऑनलाइन किये जाने हेतु उनसे आओटीपी मांगी जा रही है। जिससे कुछ पेंशनरों में संशय की स्थिति बनी हुयी है और उनके द्वारा अपना ओटीपी बताने से मना किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें 👉  10,500 फीट ऊंचाई पर भाजपा का पहला प्रशिक्षण वर्ग शिविर

इस संबध में मुख्य कोषाधिकारी वीरेन्द्र रावत ने समस्त पेशनरों को सूचित किया है कि अपना जीवित प्रमाण पत्र भरने एवं ऑनलाइन किये जाने हेतु स्वयं कोषागार में अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के साथ उपस्थित होवे एवं जीवित प्रमाण पत्र ऑनलाइन किये जाने हेतु ओटीपीटी बताने का कष्ट करें।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी विनीत कुमार ने बेहतर प्रयास करते हुए जिला खनिज फाउंडेशन से जिला चिकित्सालय, बागेश्वर में 06 आईसीयू बेड तैयार करने हेतु 75 लाख, 33 हजार की धनराशि स्वीकृत की

मुख्य कोषाधिकारी वीरेन्द्र रावत ने समस्त पेंशनरों को सूचित किया है कि जो पेंशनर वित्तीय वर्ष 2021-22 हेतु आयकर के दायरे में आते हैं, वित्तीय वर्ष 2021-22 हेतु अपनी बचत का विवरण, आयकर पैन कार्ड व आधार कार्ड की छायाप्रति सहित दिनांक 10 फरवरी 2022 तक मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय में आवश्यक रूप से उपलब्ध करा दें। ताकि आयकर कटौती के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  थाना बेरीनाग पुलिस की तत्परता से रूकी नाबालिग की शादी
To Top