पिथौरागढ़

कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर गुमशुदा महिला को सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द

पिथौरागढ़– सिनेमालाईन पिथौरागढ निवासी एक व्यक्ति ने आज दिनाँक- 28.08.2021 को कोतवाली पिथौरागढ़ में सूचना दी कि उसकी पत्नी कल रात्रि से नाराज होकर कहीं चली गयी है तथा अभी तक वापस नही आयी तथा कहीं पता नही चल पा रहा है । पुलिस अधीक्षक सुखबीर सिंह के आदेशानुसार, मामले की गम्भीरता को देखते हुए उ0नि0 हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में गुमशुदा की तलाश हेतु एक पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस सैल की मदद से उक्त गुमशुदा महिला को कुछ घण्टों के अन्दर ही सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया । परिजनों द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त किया तथा त्वरित कार्यवाही किये जाने की सराहना की। पुलिस टीम उ0नि0 हीरा सिंह डांगी चौकी प्रभारी चण्डाक, कास्टेबल पारस पाल,कास्टेबल अरविन्द कुमार सर्विलांस सैल मौजूद रहे

यह भी पढ़ें 👉  SOG व पिथौरागढ़ पुलिस ने अवैध शराब सहित एक सैन्ट्रो कार को किया सीज

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top