पिथौरागढ़

पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

पिथौरागढ़: पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक 22.03.2023 को राधिका देवी निवासी जमज्यालीगांव पिथौरागढ़ द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर दी कि उनकी पुत्री सोनिया भण्डारी का विवाह 2009 में कृष्ण सिंह भण्डारी के साथ हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद कृष्ण सिंह भण्डारी द्वारा शराब पीकर, आये दिन उनकी पुत्री के साथ मारपीट, गाली गलौच कर उसका उत्पीड़न किया जाता था जिसकी सूचना उनकी पुत्री द्वारा उन्हें फोन से दी जाती थी। दिनांक 22.02.2023 को उनकी पुत्री ने अपने पति से तंग आकर आत्महत्या कर ली। तहरीर के आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 306 IPC के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ मोहन चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में विवेचक उ0नि0 हीरा सिंह डांगी द्वारा मय पुलिस टीम के दिनांक 23.03.2023 को अभियुक्त कृष्ण सिंह भण्डारी पुत्र होशियार सिंह भण्डारी निवासी बजेत (कनालीछीना) हाल निवासी रई (लिन्ठ्यूड़ा) पिथौरागढ़ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस टीम में उ0नि0 हीरा सिंह डांगी,का0 दीपक पन्त,का0 जयशंकर प्रसाद,रि0का0 रवि बोरा शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने हेतु पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ ने एचपीयू को हरी झण्डी दिखाकर किया शुभारम्भ

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top