पिथौरागढ़

शान्ति व्यवस्था भंग करने में कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने 02 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त जानकारी के अनुसारदिनांक 08.09.2021 को 112 से सूचना मिली की पृथक-पृथक जगह, जाखनी व दौला में 02 व्यक्ति शराब पीकर अपने परिजनों के साथ मारपीट गाली गलौच कर रहे हैं, जिससे आस पास के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। उक्त सूचना पर उ0नि0 हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम जाखनी पर पहुँची, तो देखा एक व्यक्ति जो नशे में प्रतीत हो रहा था सरे आम अपने परिजनों के साथ गाली गलौच कर रहा था तथा मापपीट करने पर उतारू हो रहा था, पुलिस द्वारा समझाने पर और उत्तेजित होकर हल्ला गुल्ला करने लगा व मरने मारने पर उतारू हो गया।


 पुलिस द्वारा शान्ति व्यवस्था भंग करने पर उक्त व्यक्ति ललित कुमार पुत्र शंकर राम उम्र 25 वर्ष निवासी जाखनी पिथौरागढ़ को, तथा इसी क्रम में ग्राम दौला से तेज बहादुर मल पुत्र प्रेम बहादुर मल उम्र 42 वर्ष निवासी दौला पिथौरागढ़ को धारा 151 द0प्र0सं0 के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को परगना मजिस्ट्रेट न्यायालय प्रस्तुत किया जा रहा है । गिरफ्तारी टीम में शामिल उ0नि0 हीरा सिंह डांगी,कॉस्टेबल विमल वर्मा,कॉस्टेबल जगत सिंह,कॉस्टेबल कुन्दन सिंह मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कोरोना बुलेटिन पिथौरागढ़ बागेश्वर 2 सितम्बर 2021

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top