पिथौरागढ़

एल0पी0जी0 गैस एजेन्सी में डीलरशिप दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को थाना जाजरदेवल पुलिस ने साइबर सैल की मदद से बिहार के गया क्षेत्र से किया गिरफ्तार

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक 09.09.2021 को वादी सुनील कुमार ने थाना जाजरदेवल में तहरीर दी कि किसी व्यक्ति ने ऑनलाइन/ मैसेज व फोन के माध्यम से उनको एल0पी0जी0 गैस एजेन्सी में डीलरशिप दिलाने की बात कहकर कुल 1,68,300/- रू लिये हैं तथा अब उससे कोई सम्पर्क नही हो पा रहा और न ही वह पैसे लौटा रहा है।


 तहरीर के आधार पर थाना जाजरदेवल में धारा 420 भादवि के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ महेश चन्द्र जोशी व क्षेत्राधिकारी ऑप्स सुमित पाण्डे के निर्देशन में चौकी प्रभारी वड्डा उ0नि0 जसवीर सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ों में स्मैक सप्लाई कर युवाओं की जिन्दगी बर्बाद करने वाले 25 हजार के ईनामी अपराधी को पिथौरागढ़ पुलिस ने मुम्बई से धर दबोचा


 पुलिस टीम को साइबर सैल की मदद से अभियुक्त की लोकेशन बिहार के गया में होना ज्ञात हुआ। पुलिस टीम के अथक प्रयासों से दिनांक 31.03.2022 उपरोक्त अभियोग में आरोपित अभियुक्त शुभम कुमार पुत्र सोमदत्त कुमार निवासी कटारी हिलबलजोरी विघा, जिला-गया, बिहार को दबिश देकर बिहार के गया क्षेत्र  से गिरफ्तार किया गया। अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना कागजात के अवैध रूप से खनन सामग्री (पत्थर) परिवहन करने पर चौकी चौकौड़ी पुलिस ने 01 पिकप वाहन किया सीज


 साइबर ठगों के विरूद्ध पुलिस की इस सफलता के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय सहित समस्त उच्चाधिकारियों द्वारा पूरी टीम की प्रशंशा करते हुए सराहना की गयी । 

यह भी पढ़ें 👉  शान्ति व्यवस्था भंग करने में कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने 02 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीम में उ0नि0 जसवीर सिंह- प्रभारी चौकी वड्डा,का0 राजकुमार- थाना थल,का0 संजीत राणा- कोतवाली पिथौरागढ़,साइबर सैल टीम में उ0नि0 प्रियंका इजराल- प्रभारी साइबर सैल,का0 विपिन ओली,का0 मनोज कुमार,म0 का0 गीता पवार शामिल रहे।

To Top