पिथौरागढ़

कोरोना बुलेटिन 19 जनवरी 2022 प्रदेश भर में 4402 संक्रमित 6 संक्रमितों की मौत

उत्तराखंड राज्य में पिछले 7 महीनों के बाद अब कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। तो वहीं, बुधवार को सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए प्रदेश भर से 4402 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज यानी बुधवार को प्रदेश भर में 4402 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए है, जोकि बीते दिनो से काफी अधिक है।

इसके साथ ही पिछले 24 घंटे के भीतर प्रदेश भर में 1956 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके है। इसके साथ ही 6 संक्रमित मरीजो की मौत हुई है। हालांकि, अब तक उत्तराखंड में 7456 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान की अध्यक्षता में स्वजल परियोजना के तत्वाधान में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण द्वितीय चरण की कार्यशाला हुई सम्पन्न

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top