पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ चारों विधानसभाओं में नाम वापसी के बाद 28 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

पिथौरागढ़ – विधानसभा चुनाव के लिए 31 जनवरी को नाम वापसी के दिन जनपद की विधानसभा सीट डीडीहाट और गंगोलीहाट से तीन उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए। जबकि धारचूला और पिथौरागढ़ से किसी भी उम्मीदवार ने नाम वापस नही लिया।
जिले की चारों विधानसभा सीट के लिए अब 28 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। जिसमें धारचूला सीट के लिए 8, डीडीहाट व पिथौरागढ़ के लिए 7-7 तथा गंगोलीहाट से 6 उम्मीदवार शामिल है।


निर्वाचन कन्ट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा सीट 43-डीडीहाट के लिए 9 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन किया था, जिसमें से नाम वापसी के दिन निर्दलीय उम्मीदवार अंकित भण्डारी और आप पार्टी के अशोक मेहता ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इस सीट पर अब 7 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जनपद पिथौरागढ़ पुलिस ने ली निष्पक्ष मतदान करने की शपथ


विधानसभा सीट 45-गंगोलीहाट के लिए भी सात उम्मीदवारों ने अपना नामांकन किया था, जिसमें से निर्दलीय प्रत्याशी सुमित्रा देवी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इस सीट पर अब 6 उम्मीदवार चुनाव लडेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  निवेश के नाम पर 4,42,500/- रू की धोखाधड़ी करने वाली फर्जी कम्पनी की 01 महिला सहित कुल 02 अभियुक्तों को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने FFU व साइबर सैल की मदद से देहरादून से किया गिरफ्तार


जबकि विधानसभा पिथौरागढ़ और धारचूला से किसी भी उम्मीदवार ने नाम वापस नहीं लिया है।

To Top