पिथौरागढ़

*विधायक चंद्रा पंत ने निर्माणधीन थरकोट झील का निरीक्षण कर लिया जायजा*

पिथौरागढ़ – विधायक चंद्रा पंत ने निर्माणाधीन थरकोट झील का निरीक्षण किया। विधायक ने कार्यदाई संस्था को निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। रविवार को विधायक चंद्रा पंत झील निर्माण की कार्यदाई संस्था सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ थरकोट झील पहुंची। इस दौरान उन्होंने झील निर्माण के कार्यों को देखा। उन्होंने शेष निर्माण कार्यों में तेजी लाने के विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।विधायक ने सीमांत जनपद के विकास के लिए थरकोट झील को बेहद उपयोगी बताया। इससे पर्यटन व्यवसाय को गति मिलने के साथ पेयजल समस्या भी हल होगी। पंत ने कहा झील के निर्माण में लापरवाही किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद थरकोट झील पिथौरागढ़ के पर्यटन और रोजगार के लिए मिल का पत्थर साबित होगी। इस दौरान निरीक्षण में जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता, ग्राम प्रधान तोली फगाली, ग्राम प्रधान कांटे, ग्राम प्रधान इग्यारदेवी, कृपाल वल्दिया,सौरव पंत,दिवान सिंह मेहता,मनमोहन सिंह के साथ ही लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता यू सी पंत, सहायक अभियंता केसी जोशी, अवर अभियंता रुचि पांगती, सिचाई विभाग के अवर अभियंता दीपक गोस्वामी,झील कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर व स्थानीय लोग मौजूद थे।

To Top